ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में 3 लाख की लूट, बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे शख्स को अपराधियों ने बनाया निशाना

PATNA : बिहार में लूट की बढ़ती घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधी एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लूट की बढ़ती घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधी एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एक दिन पहले भी अपराधियों ने इसी इलाके में 5 लाख रुपयों की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.


वारदात पटना से सटे खगौल थाना इलाके की है. जहां मुर्गियाचक में बाइक सवार अपराधी एक व्यक्ति से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यक्ति अमरेश कुमार जहानाबाद जिले के रहने वाला है. उन्होंने बताया कि वह बैंक से पैसे निकाल कर अपनी बेटी की शादी के खरीदारी के लिए पटना जा रहा था. तभी मुर्गियाचक पर बाइक सवार अपराधी उससे पैसा लूटकर फरार हो गए.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बता दें कि एक दिन पहले भी इसी इलाके में 5 लाख की लूट हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.