ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में 2 MLC के घर चोरी मामला: पुलिस ने 9 शातिरों को किया गिरफ्तार, IAS-IPS के इलाके में करते थे हाथ साफ

PATNA : राजधानी पटना के वीआइपी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने देने वाले 9 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरोह ने हाल ही में दो एमएलसी और एक एयर

पटना में 2 MLC के घर चोरी मामला: पुलिस ने 9 शातिरों को किया गिरफ्तार, IAS-IPS के इलाके में करते थे हाथ साफ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के वीआइपी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने देने वाले 9 शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरोह ने हाल ही में दो एमएलसी और एक एयरपोर्ट अधिकारी समेत 6 लोगों के घर से लाखों रुपये की चोरी की थी. कीमती मूर्ति और अन्य सामानों की चोरी की गई थी. 


बताया जा रहा है कि ये बदमाश हमेशा बड़ा हाथ मारने की कोशिश में रहते थे. बड़े बड़े IAS-IPS अधिकारी के इलाके में ये रेकी कर बड़ी घटना को अंजाम देते थे. इसी गिरोह के तीन शातिर को कुछ दिन पहले ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उनके पास से कैश, सोने का सिक्का, कीमती घड़ियों के साथ ही आभूषण मिले थे.


पकड़े गए शातिर की पहचान कल्लू, चंदन, बोतल, प्रमोद, मिथिलेश सहित अन्य के रुप में हुई है. गौरतलब हो कि शास्त्रीनगर, राजीव नगर, रूपसपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में चार से पांच फ्लैट में चोरी हुई थी. छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ सीसी कैमरा फुटेज लगा.फुटेज के आधार पर तीनों थानों की पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.पिछले चार दिनों से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरोह में शामिल कई अन्य की तलाश में दीघा, रूपसपुर, फुलवारीशरीफ, राजीव नगर, पाटलिपुत्र सहित अन्य कई थाना क्षेत्र में छापेमारी चल रही है.


पटना में 2 MLC के घर चोरी मामला: पुलिस ने 9 शातिरों को किया गिरफ्तार, IAS-IPS के इलाके में करते थे हाथ साफ


आपको बता दें कि 2 साल पहले जदयू के एमएलसी मनोज यादव के राजवंशीनगर स्थित घर से चाेराें ने लगभग दो लाख की संपत्ति की चोरी हुई थी. एमएलसी मनोज यादव पटना से बाहर थे और इनकी पत्नी सिंपल देवी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए दिल्ली गई थी. तब इनके घर से लगभग 50 हजार कैश, एक सोने की चेन, एक अंगुठी, एक कैमरा और दो टीवी चोरी हुई थी. 


चोरों का पता था कि घर में कोई नहीं था. यही कारण कि चोर बाथरूम के वेंटिलेशन के रास्ते अंदर गए थे. इसके बाद पूरे घर को खंगाल दिया. ग्राउंड फ्लोर पर स्थित गेस्ट रूम से एक टीवी और बेडरूम से एक टीवी चुराया गया. साथ ही फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरों को भी चोरों ने खंगाल दिया था. घर में रखे आलमीरा और लॉकर को तोड़कर चोरी की गई थी. 


पटना में 2 MLC के घर चोरी मामला: पुलिस ने 9 शातिरों को किया गिरफ्तार, IAS-IPS के इलाके में करते थे हाथ साफ


गौरतलब हो कि विधान पार्षद का घर जिस जगह पर है, वह शास्त्रीनगर थाना इलाके का वीवीआईपी इलाका है. इस इलाके में कई राजनेता और कई आईएएस, आईपीएस का घर है. चोरों दुस्साहस ऐसा कि गिरोह ने पहले इलाके की रेकी की और बाद में बड़े ही शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया.