ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना में सुबह-सवेरे ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों को मारी गोली

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार डकैती, हत्या, गोलीबारी जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बाढ़ अनुमंडल का है, जहां अपरा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार डकैती, हत्या, गोलीबारी जैसी  बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बाढ़ अनुमंडल का है, जहां अपराधियों ने गुरुवार की सुबह दो लोगों को गोली मार दी है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाढ़ थाना के बाजार समिति के पास घात लगाए अपराधियों ने गुरुवार की सुबह दो लोगों को गोली मार दी. घायल की पहचान सहरी पंचायत के वार्ड सदस्य के पति वीरेंद्र कुमार के रुप में की गई है. वहीं दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है. 

बताया जा रहा है अपराधियों ने वीरेंद्र कुमार  को टारगेट कर गोली चलाई थी, इस दौरान साइकिल से जा रहे एक राहगीर को भी गोली लग गई. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है.