ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

पटना के इस महिला दारोगा को किया जा रहा टारगेट, SP से जो बोली उसे जानकार दंग रह जायेंगे आप

PATNA : राजधानी पटना की रहने वाली एक महिला दारोगा को टारगेट किया जा रहा है. महिला दारोगा ने इस संदर्भ में सिटी एसपी विनय तिवारी से मिलकर शिकायत भी की है. महिला दारोगा की शिकाय

पटना के इस महिला दारोगा को किया जा रहा टारगेट, SP से जो बोली उसे जानकार दंग रह जायेंगे आप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना की रहने वाली एक महिला दारोगा को टारगेट किया जा रहा है. महिला दारोगा ने इस संदर्भ में सिटी एसपी विनय तिवारी से मिलकर शिकायत भी की है. महिला दारोगा की शिकायत सुनकर सिटी एसपी भी काफी हैरान हो गए. हालांकि उन्होंने पीड़ित महिला दारोगा को कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है. 


दरअसल पटना की रहने वाली महिला दारोगा दुलारी देवी सीवान में पोस्टेड हैं. इन्हें साइबर अपराधी इन दिनों टारगेट बना रहे हैं. इन्होंने सिटी एसपी विनय तिवारी से शिकायत की है कि इनके बैंक अकाउंट से 53 हजार रुपये की निकासी की गई है. इससे पहले भी साइबर अपराधी ने  2.50  लाख रुपए की निकासी कर चुके हैं. ये लगातार दूसरी बार इन्हें टारगेट बनाया गया है. उनका कहना है कि वह पटना के उत्तरी मंदिरी में रहती हैं और उनका बैंक अकाउंट एसबीआई जेसी रोड शाखा में है, जिसमें से  3 मार्च को उनके खाते से 53 हजार रुपये की निकासी की गई है, जबकि 4 नवंबर 2020 से 2 जनवरी 21 के बीच में शातिरों ने 2.50 लाख रुपए की निकासी की थी.


पीड़ित महिला दारोगा दुलारी देवी का कहना है कि उन्होंने पहली घटना को लेकर जनवरी में ही पीरबहोर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर रही है. पटना पुलिस इस मामले में आगे कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है. ये पहला मामला ही था कि फिर से अपराधियों ने इन्हें निशाना बनाया और 53 हजार रुपये फिर उड़ा दिए. 


पीड़ित महिला दारोगा का आरोप है कि शातिरों के खिलाफ पटना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बैंक भी ट्रांजेक्शन डिटेल नहीं देता है. मैं थाने का चक्कर लगा लगाकर थक चुकी हूं. यहां तक की पीड़ित महिला एएसआई ने अपने सहकर्मी के बेटे पर ही खाते से रकम उड़ाने का शक जताया है. उनका कहना है कि पहली घटना से पूर्व उसने मेरा मोबाइल इस्तेमाल कर लिया था. अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि सारा पैसा सीवान से ही निकला गया है.


इस मामले की शिकायत करने पर सिटी एसपी विनय तिवारी ने घटना को गंभीरता से लिया है. उनका कहना है कि पीड़िता को पूरे साक्ष्य,  बैंक डिटेल आदि के साथ बुलाया गया है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स