ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना की लड़की को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेगनेंट हुई तो बॉयफ्रेंड ने करा दिया गर्भपात, अब रेप कराने की दे रहा धमकी

PATNA : पटना की रहने वाली शादीशुदा महिला को एक शख्स ने ऐसा झांसा दिया कि उसके चक्कर में फंसकर महिला की पूरी जिंदगी तबाह हो गई। पहले आरोपी ने महिला को अपने झूठे प्यार में फंसाया और

पटना की लड़की को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेगनेंट हुई तो बॉयफ्रेंड ने करा दिया गर्भपात, अब रेप कराने की दे रहा धमकी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना की रहने वाली शादीशुदा महिला को एक शख्स ने ऐसा झांसा दिया कि उसके चक्कर में फंसकर महिला की पूरी जिंदगी तबाह हो गई। पहले आरोपी ने महिला को अपने झूठे प्यार में फंसाया और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। न बाजा और ना ही बाराती, दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच महिला दो बार गर्भवती हुई लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। अब महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसे रेप कराने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, पटना के संदलपुर निवासी महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए मंटू कुमार के साथ हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई तो बातों का सिलसिला आगे बढ़ा। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों एक दूसरे के बगैर रहने को तैयार नहीं थे। महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। उसकी शादी एक निजी स्कूल के टीचर से हुई थी। पति नशे की हालत में उसके साथ अक्सर मारपीट करता था जिसके बाद वह पति को छोड़कर संदलपुर में रहने लगी।


मंटू अक्सर किसी न किसी बहाने उसके घर पहुंच जाता था। घर में अकेली होने का फायदा उठाकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। साल 2020 के 14 अप्रैल को दोनों करौटा स्थित मंदिर में घुमने के लिए गए थे। इस दौरान मंटू ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। जिसके बाद दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ महीने बीतने के बाद जब मंटू का महिला से मन भरने लगा तो वह उससे पीछा छुड़ाने की तैयारी करने लगा। इसी बाच महिला दो बार प्रेगनेंट भी हुई लेकिन दोनों पर आरोपी ने महिला का गर्भपात करा दिया।


मंटू मूल रूप से बक्सर जिले के दहिवर का रहने वाला है और संदलपुर के पास एक हॉस्टल में रहता था। महिला का दावा है कि मंटू किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। इसी बीच मंटू महिला से कटिहार जाने की बात कह चला गया। बाद में पता चला कि वह कटिहार जाने के बजाए सिल्लीगुड़ी चला गया है। मंटू अब महिला से पीछा छुड़ाने के लिए यहां वहां जाने की बात करता रहा। पटना आने के बावजूद वह महिला के नहीं मिलता था।


परेशान महिला ने पटना के महिला थाने में मंटू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद से मंटू महिला को हॉस्टल के लड़कों से रेप कराने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मंटू से बात की तो उसने प्रेम प्रसंग की बात को तो स्वीकार किया है लेकिन शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने उसे नोटिस जारी कर थाने में हाजिर होने का निर्देश दिया है।