ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना के वाल्मी कैंपस में कटा हुआ सिर मिलने से मची सनसनी, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के वाल्मी कैंपस के अंदर कटा हुआ सिर( नरमुंड) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ पुलिस को सूचना दी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के वाल्मी कैंपस के अंदर कटा हुआ सिर( नरमुंड) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नरमुंड को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक नरमुंड अभी अज्ञात है और धड़ का पता नहीं है। ऐसा लगता है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने की नीयत से नरमुंड को वाल्मी कैंपस के बिजली ऑफिस के बगल में झाड़ियों में फेंक दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नरमुंड का आखिर धड़ कहां है ? यह कौन व्यक्ति है जिसका यह नरमुंड मिला है ? फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है साथ ही मामले की तफ्तीश कर रही है।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता