ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना के VVIP इलाके में अपार्टमेंट के कमरे से मिला महिला का शव, सुसाइड नोट में धोखा मिलने की बात

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक अपार्टमेंट के कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड़ स्थित एक अपार्टमेंट की है। महिला का

पटना के VVIP इलाके में अपार्टमेंट के कमरे से मिला महिला का शव, सुसाइड नोट में धोखा मिलने की बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक अपार्टमेंट के कमरे से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड़ स्थित एक अपार्टमेंट की है। महिला का शव अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 306 में फंदे से लटका पाया गया, जबकि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत होता है।


महिला की पहचान छपरा के दिघवारा निवासी दीपक मिश्रा की पत्नी 28 वर्षीय पूजा देवी के रूप में की गई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में कई लोगों से घोखा खाने के बाद आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।


पुलिस के मुताबिक पूजा एक निजी कंपनी में काम करती थी। अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगों पुलिस को सूचना दी थी कि फ्लैट नंबर 306 से दुर्गंध आ रही है। दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पंखे के हुक से महिला का शव लटका पाया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस एफएसएल की भी मदद ले रही है।आसपास के लोगों का कहना था कि कमरा पिछले तीन-चार दिनों से बंद था।


कमरे से मिले सुसाइड नोट में कई लोगों से धोखा मिलने की बात लिखी गई है। महिला ने लिखा है कि उसका एक बेटा है जिसे वह बेहद प्यार करती है। पुलिस ने महिला के पति दीपक मिश्रा और फ्लैट में कमरा दिलाने वाले मो. आशिफ को बुलाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।