ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पटना के थाने में महापाप: थानेदार ने महिला दारोगा को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था; प्रेग्नेंट हुई तो..

PATNA: राजधानी पटना के एक थाना परिसर में महिला दारोगा के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला दारोगा ने थाने में तैनात तत्कालीन थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। म

पटना के थाने में महापाप: थानेदार ने महिला दारोगा को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था; प्रेग्नेंट हुई तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के एक थाना परिसर में महिला दारोगा के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला दारोगा ने थाने में तैनात तत्कालीन थानाध्यक्ष पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला दारोगा का आरोप है कि थानेदार ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया करता था। महिला दारोगा के इस आरोप के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, जक्कनपुर थाने के पूर्व थानेदार सुदामा सिंह पर एक महिला दारोगा ने बीते एक फरवरी को अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। हाल ही में आरोपी थानेदार का तबादला दूसरे जिले में हुआ है। पीड़ित महिला दारोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर सुदामा उसे काम के बहाने थाने के सरकारी आवास में बुलाता था। 


महिला दारोगा का आरोप है कि पिछले साल एक दिन थानेदार ने महिला दारोगा को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। महिला दारोगा जब बेहोश हो गई तो इसका फायदा उठाते हुए थानेदार ने उसके साथ रेप किया। जब उसे होश आया तो महिला दारोगा ने खुद को असहज पाया। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व थानेदार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगा। 


न्यूड वीडियो को भय दिखाकर आरोपी थानेदार ने कई बार महिला दारोगा के साथ दुष्कर्म किया और जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने पिछले साल सितंबर महीने में महिला दारोगा का गर्भपात करवा दिया। पुलिस में ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए आरोपी थानेदार सुदामा ने मुंह बंद रखने की हिदायत दी थी। पूरे मामले पर पटना के एसएसपी और डीआईजी राजीव मिश्रा ने कहा है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता