ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के शिक्षक बने ऑनलाइन ठगी के शिकार, शातिरों ने खाते से उड़ा लिए चार लाख रुपये

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना के एक शिक्षक को बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया है।

पटना के शिक्षक बने ऑनलाइन ठगी के शिकार, शातिरों ने खाते से उड़ा लिए चार लाख रुपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना के एक शिक्षक को बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया है। मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक के अकाउंट से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए। 




पीड़ित शिक्षक पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद सिंह हैं। ठगों ने पैन कार्ड अपडेट के नाम पर लिंक भेज उन्हें ठगी का शिकार बना लिया। घटना के बाद शिक्षक साइबर सेल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शातिरों ने उनके खाते से लगभग  चार लाख रुपये उड़ा लिए हैं। 





घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विनोद सिंह परिवार के साथ हनुमान नगर इलाके में रहते हैं। पिछले दिनों साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन पर पैन कार्ड अपडेट का मैसेज भेजा, जिसपर एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैंग होने लगा। अचानक फ़ोन काम करना बंद कर दिया । दूसरे दिन उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से तीन लाख 99 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

टैग्स