ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के सबसे शातिर चोर ने ऐसा बनाया ठिकाना, पुलिस भी चकमा खाती रही

PATNA : राजधानी पटना में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक ऐसे शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसने थाने के पास ही अपना ठिकाना बना रखा था. दरअसल, पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने

पटना के सबसे शातिर चोर ने ऐसा बनाया ठिकाना, पुलिस भी चकमा खाती रही
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक ऐसे शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसने थाने के पास ही अपना ठिकाना बना रखा था. दरअसल, पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने के पास किराए के घर से चोरी का बड़ा गिरोह चलाने वाले शातिर संजीत उर्फ अंधरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 


शातिर संजीत चोरी करने वाले एक गिरोह का सरगना है और उसने अपने आप को सेफ रखने के लिए थाने के पास ही किराए का मकान ले रखा था. इसी मकान से वह अपने गिरोह को संचालित करता था. पुलिस को इसकी भनक न लगे इसलिए उसने अपना ठिकाना पुलिस के पास ही बना रखा था. वहीं से वह माल को ठिकाने लगाता था. 


आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक आई 10 कार, दो बाइक, छह मोबाइल, चार घड़ियां, 24500 रुपए कैश और पांच बोतल शराब बरामद की गई. थानेदार निहार भूषण ने कहा कि उसकी निशानदेही पर छापेमारी चल रही है. वह साल 2012 में रूपसपुर से भी जेल जा चुका है.


12 दिसंबर को मजिस्ट्रेट कॉलोनी में सुप्रीम कोर्ट के वकील अनुराग अभिषेक और रिटायर्ड एडीएम राजकिशोर प्रसाद के घर से करीब 14 लाख की चोरी हुई थी. इस मामले में 22 दिसंबर को राजीवनगर पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार, किया था. उनमें एक ज्वेलरी दुकान मालिक भी था. उन्हीं से पूछताछ में संजीत उर्फ अंधरा का नाम सामने आया था. पता चला कि अंधरा चोरी की वारदात के बाद कोलकाता भाग गया है.



टैग्स