ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महिला टीचर ने पांचवी के छात्र के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस के पास पहुंचा मामला

PATNA : यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन हकीकत यही है, पटना के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर पर पांचवी क्लास के स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बुद्धा कॉलोनी के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन हकीकत यही है, पटना के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर पर पांचवी क्लास के स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बुद्धा कॉलोनी के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका पांचवी क्लास के छात्र के साथ लगातार अश्लील हरकत कर रही थी। छात्र जब महिला टीचर की हर दिन की हरकत से परेशान हो गया तो उसने घर में सारी बात बता डाली। 

महिला टीचर की हरकत को छात्र के परिवार वालों ने तुरंत गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की लेकिन अपनी इस गंदी हरकत पर झेंपने की बजाय महिला टीचर गुस्से में और भड़क गई। महिला टीचर ने 20 अक्टूबर को गुस्से में आकर मासूम छात्र की जमकर पिटाई कर दी। महिला टीचर के इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए हैं बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। बुद्धा कॉलोनी के थानेदार रविशंकर सिंह ने कहा है कि एफआइआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस शिक्षिका से पूछताछ करेगी।

छात्र ने आरोप लगाया है कि टीचर मैम उसे अकेले कमरे में बुलाकर गंदी हरकत करती थीं। उसके सारे कपड़े निकाल दिए जाते थे और मना करने पर इस बात की धमकी दी जाती थी कि उसका नाम स्कूल से काट दिया जाएगा। डरे हुए बच्चे ने यह सारी बात अपनी मां को बताई तो परिजन हैरत में पड़ गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पटना के स्कूल में महिला टीचर ने बच्चों के साथ गलत हरकत की हो। राजधानी के एक बड़े स्कूल में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है।

टैग्स