ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के पूर्व महापौर से मांगी रंगदारी; मिली जान से मारने की धमकी, BJP ऑफिस पहुंच लगायी सुरक्षा की गुहार

PATNA : पटना के पूर्व महापौर संजय कुमार ने भंवर पोखर निवासी रिंकू यादव और कन्हाई यादव पर दस लाख रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीरबोहर थाना में मामला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के पूर्व महापौर संजय कुमार ने भंवर पोखर निवासी रिंकू यादव और कन्हाई यादव पर दस लाख रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीरबोहर थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं उन्होनें बीजेपी कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगायी है। 

संजय कुमार ने बीजेपी ऑफिस के सहयोग कार्यक्रम में पहुंच कर बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा से सुरक्षा की गुहार लगायी। संजय कुमार ने बताया कि भंवर पोखर स्थित रीटा रोड साईं कम्युनिटी हॉल का निर्माण बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के विकास फंड  के द्वारा करवाया जा रहा है।  इसी क्रम में रिंकू यादव जो पानी का कारोबार करते हैं, साई कम्युनिटी हॉल को बनाने का काम हम कर रहे हैं जिस वजह से वह लगातार रंगदारी और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं संजय कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना की आरोपियों से मिलीभगत की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वहीं आरोपित  रिंकू यादव ने फर्स्ट बिहार न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि संजय कुमार जो भी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। कम्युनिटी हॉल में ताला मार दिया गया था। इसके बाद हम लोगों ने फिर वह थाने को सूचित किया फिर वह थाना प्रभारी नहीं खुद आकर हम लोग को चाबी मुहैया करवाया था। साथ ही उन्होंने इस कम्युनिटी हॉल के लिए एक कमेटी बनाने की बात की थी हम लोगों ने किसी को धमकी नहीं दी है। 

बताया जा रहा है कि सारा विवाद कम्यूनिटी हॉल को लेकर आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसी को लेकर पूर्व मेयर संजय कुमार से भंवर पोखर निवासी रिंकू यादव और कन्हाई यादव से विवाद चल रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता