ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के प्राचीन मंदिर में चोरी, भगवान शिव-पार्वती की अष्टधातु से बनी मूर्ति चुरा ले गए चोर

PATNA : बिहार में पुलिस के लाख दावों के बाद भी चोरों का आतंक जारी है. राजधानी में चोर अब घरों के साथ-साथ मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने जुट गए हैं. ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज

पटना के प्राचीन मंदिर में चोरी, भगवान शिव-पार्वती की अष्टधातु से बनी मूर्ति चुरा ले गए चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिस के लाख दावों के बाद भी चोरों का आतंक जारी है. राजधानी में चोर अब घरों के साथ-साथ मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने जुट गए हैं. ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित बेलवरगंज इलाके का है जहां रात के संन्नाटे में चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर से अष्टधातु से बनी भगवान शिव और पार्वती की लाखों रुपये से ऊपर की कीमती मूर्ति की चोरी कर ली.


वहीं मूर्ति चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आस्था से जुड़े लोग इस घटना को बड़ा अपशगुन मान रहे हैं. मूर्ति चोरी की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.


साथ ही पुलिस मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कर ली है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर आगे की करवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता