ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के PNB डकैतीकांड का मास्टर माइंड निकला कोचिंग का डायरेक्टर, लूट के रुपयों से खरीदी शराब

PATNA : पटना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 52 लाख के बड़े लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटे गये रुपयों में 33 लाख बरामद करते हुए पांच अपराधियों को धर दबोचा है। क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 52 लाख के बड़े लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटे गये रुपयों में 33 लाख बरामद करते हुए पांच अपराधियों को धर दबोचा है। कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला इस गिरोह का मास्टर माइंड निकला है। लुटेरों ने डकैती की रकम से शराब खरीद ली।


पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि 22 जून को हुए पीएनबी की अनीसाबाद शाखा से 52 लाख रुपये की लूट  हुई थी इस सिलसिले में पुलिस ने 21 सदस्यीय SIT का गठन किया था। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लूटे गये रुपयों में से 33 लाख 13 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।उन्होनें बताया कि गिरोह का सरगना कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला है। सरगना अमन कुमार शुक्ला उर्फ सत्यम शुक्ला कोचिंग सेंटर चलाता है और उसी ने लूट की साजिश रची थी।


एसएसपी ने बताया कि सरगना अमन के घऱ पर पुलिस ने खुफिया टीम लगा रखी थी। सरगना के घर एक  फिर से अपराधियों का जुटान हुआ था जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर दबोचा। सरगना अमन कुमार के साथ-साथ प्रफुल्ल कुमार, गणेश कुमार, सोनेलाल और हरिनाराय़ण को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के पास से 05 देशी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस के साथ लूटे गये रुपयों की बड़ी रकम बरामद की गयी।


उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि ये गिरोह लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ये गैंग बहुचर्चित श्रीकृष्णापुरी थानाक्षेत्र के जानकी निवास में हुए गैस एजेंसी मालिक के यहां डकैती कांड, कंकड़बाग का फर्स्ट क्राई खिलौना दुकान लूटकांड  जैसी कई बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ये गिरोह राजधानी पटना ही नहीं आस-पास के कई जिलों में सक्रिय है।


एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना जहां कोचिंग संचालक हैं वहीं हरिनारायण कराटे का ब्लैक बेल्ट टीचर है तो प्रफुल्ल बोरिंग रोड के पॉश इलाके में कंपाउंडर है, सोनेलाल सेंट्रिग मिस्त्री है। ये सभी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने-अपने पेशे से जुड़ें रहते थे, इसी कारण लोगों को इनपर कोई शक नहीं होता था। मोटी रकम पास में होने के बावजूद ये दूसरों से कर्ज मांगने का नाटक करते थे और दिखावे के लिए साधारण जीवन बिता रहे थे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ayushi

FirstBihar संवाददाता