ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के इस्कान मंदिर में पहले ही दिन 15 महिलाओं के गले की चेन कटी, भीड़ का फायदा उठा ले गए चोर

PATNA : राजधानी पटना में लंबे अरसे से इस्कान मंदिर के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर इस मंदिर का उद्घाटन हो गया और इसके बाद श्रद्धालुओं क

पटना के इस्कान मंदिर में पहले ही दिन 15 महिलाओं के गले की चेन कटी, भीड़ का फायदा उठा ले गए चोर
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लंबे अरसे से इस्कान मंदिर के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर इस मंदिर का उद्घाटन हो गया और इसके बाद श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ यहां देखी गई लेकिन पटना के इस्कॉन मंदिर में उद्घाटन के साथ पहले ही दिन एक नया रिकॉर्ड बन गया। इस्कान मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाली लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं के गले की चेन चोरों ने काट ली। इस मामले में 8 महिलाओं की तरफ से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जबकि कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने पुलिस में कंप्लेन नहीं कराई। 


इस्कान मंदिर में अक्षय तृतीया के दिन दर्शन करने आईं 15 से अधिक महिलाओं के गले से मंगलवार की रात सोने की चेन काट ली गई। कोतवाली पहुंचकर 8 महिलाओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है जिनकी चेन चोरी हुई। लोगों ने मौके से चेन काटने वाली एक शातिर महिला को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई शातिर महिला ने अपना नाम शिवानी राव बताया है। वह कोलकाता के हुगली की रहने वाली है। लेकिन उसके कब्जे से कोई चेन बरामद नहीं हुआ।


चोरी की घटना की शिकार महिलाओं ने आशंका जताई है कि पकड़ी गई शातिर महिला के गिरोह में कई और महिलाएं शामिल रहीं हैं। महिलाओं के गले से काटी गई सोने की चेन उसके द्वारा गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं के सुपुर्द कर दिया गया होगा। कोतवाली पुलिस पकड़ी गई। शातिर महिला से पूछताछ करते हुए गिरोह में | शामिल अन्य शातिर महिलाओं की तलाश में इस्कान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।