ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर रेलकर्मी से दो लाख की लूट, इलाके में दहशत

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा में दिनदहाड़े एक विधवा से दो लाख रुपया लूट लिया गया वहीं शाम ढ

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर रेलकर्मी से दो लाख की लूट, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा में दिनदहाड़े एक विधवा से दो लाख रुपया लूट लिया गया वहीं शाम ढलते ही राजधानी पटना में भी अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और रेलकर्मी को निशाना बनाया।


पटना में अपराधियों ने रेलवे के कर्मचारी को अपना शिकार बनाया है। रेलवे कर्मचारी से  पिस्टल की नोंक पर देर शाम 2 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना इनकम टैक्स गोलंबर की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं।


लूट की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कोढा गैंग ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है।


बता दें कि सदर थाना से महज चन्द कदमों की दूरी पर महिला को निशाना बनाया गया। उनसे दो लाख रूपये लूटे गये। पीड़ित महिला बनगांव थाना क्षेत्र के बसोना, वार्ड 11 की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि बेटी की शादी का कर्ज तोड़ने को लेकर वह एसबीआई ब्रांच से पैसे की निकासी कर घर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह बैंक से निकली पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने रूपये से भरे पर्स को लूट लिया और मौके से फरार हो गये।  


इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने सदर थाना के महज कुछ ही दूरी पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने महिला से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पोस्ट ऑफिस और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी है।