ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना के इन दो बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी, सरकारी दर से अधिक की वसूली करने का आरोप

PATNA : पटना में कोरोना संकट के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी करने का सिलसिला लगातार जारी है. कई अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा ई वसूली कर रहे हैं तो कई अस्पताल डॉक्

पटना के इन दो बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी, सरकारी दर से अधिक की वसूली करने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना संकट के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी करने का सिलसिला लगातार जारी है. कई अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा ई वसूली कर रहे हैं तो कई अस्पताल डॉक्टरों की विजिट का भी अलग से चार्ज ले रहे हैं. ऐसे मामलों की लगातार शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन अब हरकत में आ गया है और पटना के दो बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है. 


पटना जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को सहयोग अस्पताल और मेडी पार्क अस्पताल को नोटिस जारी किया है. वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में धावा दल ने पाटलिपुत्र स्थित सहयोग अस्पताल और मेडी पार्क अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क तो लिया ही जा रहा है, इसके अलावा अलग से डॉक्टर की विजित पर 500 रुपये प्रति मरीज चार्ज किया जा रहा है. जबकि सरकारी दर में डॉक्टर का विजित भी शामिल है. 


निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली करने के आरोप में इन दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है. इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रशासन को दिया जाएगा. जबकि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स