ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने होटल व्यवसायी को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं 5 लड़कियां

PATNA : इस वक्त एक बड़ी पटना से सामने आ रही है. सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा करने वाली पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लंबे समय से

पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने होटल व्यवसायी को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं 5 लड़कियां
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी पटना से सामने आ रही है. सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा करने वाली पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे होटल व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कदमकुआं थाने की पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दो कस्टमर के साथ आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियां मिली, जिसके बाद से होटल के मालिक की तलाश थी. 


रविवार को पटना पुलिस ने आखिरकार उस शख्स को दबोच लिया, जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता था. पटना पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह खगड़िया जिला का रहने वाला है. इसका नाम अशोक कुमार है, जो होटल व्यवसायी है. काफी लंबे समय से पटना पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.


कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि कुछ माह पूर्व कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास एक कमरे में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. इस दौरान आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. पकड़े गये आरोपितों से की गई पूछताछ और जांच में खगड़िया के होटल व्यवसायी अशोक खगेड़िया की संलिप्तता सामने आयी थी. उसके द्वारा बाहर से युवतियों को बुलाकर कांग्रेस मैदान के पास मौजूद अड्डे पर जिस्मफरोसी कराई जाती थी.


आपको बता दें कि पुलिस ने कदमकुआं थाना इलाके के कांग्रेस मैदान के पास एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस नेदो पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था. इस मामले में मौके से पुलिस को एक दोनाली बंदूक, एक कारतूस, एक बोतल शराब और अष्टधातु की मूर्ति के साथ कई आपत्तिजनक सामान मिले थे. महिलाएं रक्सौल और मोतिहारी की रहने वाली थीं. पांच महिलाओं में दो दलाल शामिल  थीं. जबकि गिरफ्त में आये दोनों कस्टमर अमित नवादा जिला और मनोज पटना का रहने वाला था. 

टैग्स