ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाही

PATNA: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को 3 स्टूडेंट्स की मौत कोचिंग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते हो गयी थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट

पटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाही
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में 27 जुलाई को 3 स्टूडेंट्स की मौत कोचिंग की लचर व्यवस्था और लापरवाही के चलते हो गयी थी। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भरने से यह घटना हुई थी। मृतकों में 2 छात्राएं और एक छात्र शामिल थे। तेलंगाना की 25 साल की तान्या सोनी और यूपी के अंबेडकर नगर की श्रेया जबकि केरल के रहने वाले छात्र नेविन डालविन के रूप में तीनों की पहचान हुई थी। जिसके बाद कोचिंग मालिक सहित 5 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। 


इस घटना से छात्रों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और कोचिंग वालों से पूछ रहे हैं कि इस तरह की लापरवाही आखिर कब तक देखने को मिलेगी। दिल्ली की घटना के बाद आज पटना के लंगरटोली, मछुआटोली, मुसल्लहपुर और भिखना पहाड़ी इलाके में चल रहे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। पटना एसडीएम खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक के नेतृत्व में पटना के कोचिंग सेंट्ररों की जांच की गयी। 


पटना जिला प्रशासन की टीम ने पटना के कोचिंग हब मुसल्लमपुर हाट के कई कोचिंग संस्थानों में अनुमंडल पदाधिकारी पटना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और अग्निशमन बल के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। गुरु रहमान समेत अन्य कोचिंग संचालकों के सेंटर का पुलिस, जिला प्रशासन और अग्निशमन की संयुक्त जांच के दौरान सुरक्षा को लेकर लापरवाही नजर आई। छोटे कमरे में सैकड़ो की संख्या में छात्रों को बैठने की व्यवस्था की गयी थी। सुरक्षा और अग्निशमन की सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गयी। 


जिला प्रशासन की टीम 15 दिनों के भीतर तमाम कोचिंग सेंटरों का सर्वे करेगी और जांच रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपेंगी। वही लापरवाही बरतने वाले कोचिंग के मालिकों को सेंटर बंद करने तक का आदेश दिया जाएगा। कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी ने बताया कि पटना के मछुआटोली, लंगरटोली, भिखना पहाड़ी और मुसल्लहपुर अहरा में चल रहे कोचिंग संस्थानों का सर्वे किया गया है. जिसमें यह बात निकलकर सामने आई है कि कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही कई कोचिंग चल रहा है। कोचिंग एक्ट के तहत इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 


वही कई कोचिंग में एंट्री और एक्जिट गेट एक ही पाया गया है। इन सभी बातों को पटना डीएम के समक्ष रखेंगे। यदि बिल्डिंग वायलॉज का उल्लंघन है या नहीं नगर निगम के माध्यम से नोटिस करके जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोचिंग में कई अनियमितता मिल रही है जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पदाधिकारी ने बताया कि पटना डीएम ने पटना में चल रहे कोचिंग संस्थानों के सर्वे के लिए टीम का गठन किया है। हम लोगों से सभी कोचिंग संस्थानों से पन्द्रह दिन के भीतर रिपोर्ट मांगा गया है। जितना संभव होगा 15 दिन में मैक्सिमम कोचिंग का सर्वे करेंगे। निबंधित और बिना निबंधित कोचिंग संस्थानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कोचिंग संस्थानों के मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। पटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाहीपटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाही

पटना के कोचिंग संस्थानों का SDM ने किया निरीक्षण, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा कई इंस्टीट्यूट, जांच में मिली कई लापरवाही

टैग्स