ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना के बड़े मॉल में नशे में धुत्त युवती का उत्पात: कोलकाता से आयी लड़की को शराबबंदी वाले बिहार में कैसे मिल गयी बोतल?

PATNA: नीतीश कुमार के शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन उड़ रहे हैं. पुलिस दौड़ रही है, कुत्ते घुमाये जा रहे हैं. लेकिन कोलकाता से पटना आयी

पटना के बड़े मॉल में नशे में धुत्त युवती का उत्पात: कोलकाता से आयी लड़की को शराबबंदी वाले बिहार में कैसे मिल गयी बोतल?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन उड़ रहे हैं. पुलिस दौड़ रही है, कुत्ते घुमाये जा रहे हैं. लेकिन कोलकाता से पटना आयी एक युवती को शराब मिल गयी. दिन में ही वह शराब के नशे में चूर हो गयी औऱ फिर पटना के पॉश इलाके में अवस्थित एक मॉल के बाहर जमकर उत्पात मचाया. 


पाटलिपुत्रा इलाके में शराबी युवती का उत्पात

वाकया गुरूवार की दोपहर का है. पटना के पाटलिपुत्र स्थित एक बड़े मॉल में शराब के नशे में धुत्त युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया. वहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाल दिया. उसके बाद युवती ने मॉल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. पटना के सबसे पॉश इलाके में बीच सड़क पर उसने जमकर उत्पात मचाया. वह रोड पर आ जा रहे लोगों से भी उलझ जा रही थी. नशे में वह कभी अंग्रेजी बोल रही थी तो कभी बांग्ला.


पटना के सबसे पॉश इलाके में बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे की खबर पुलिस, खोजी कुत्ते, हेलीकॉप्टर या ड़्रोन को नहीं मिली. युवती के हंगामे से तंग आकर स्थानीय लोगों ने पाटलिपुत्रा पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हंगामा कर रही युवती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से उसकी गई जांच करायी तो उसके शराब के नशे में चूर होने की पुष्टि हो गयी. उसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और जेल भेजने का निर्देश दिया गया. 


कोलकाता से आयी युवती को कैसे मिली शराब

पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि पकड़ी गई युवती राधिका देवी कोलकाता पश्चिम बंगाल के मिलन पार्क, गरिया की रहने वाली है. फिलहाल वह पाटलिपुत्रा इलाके में रहने आयी थी. सवाल ये उठ रहा है कि कोलकाता से आयी युवती को पटना में शराब कैसे मिल गयी. सरकार तो दावा कर रही है कि पटना में शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद करा दिया गया है. लेकिन हकीकत ये है कि कोलकाता की लड़की को भी यहां शराब मिल जा रही है.