ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के आर्ट कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती, भुवनेश्वर से कानपुर जाने के दौरान पटना जंक्शन से किया गया अगवा

PATNA: पटना की सड़क पर एक युवती बेहोश की हालत में मिली। युवती के बदन पर कपड़े तक नहीं थे। देर रात वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब युवती पर पड़ी तब उन्होंने उसका बदन ढका। जिसक

पटना के आर्ट कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में मिली युवती, भुवनेश्वर से कानपुर जाने के दौरान पटना जंक्शन से किया गया अगवा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना की सड़क पर एक युवती बेहोश की हालत में मिली। युवती के बदन पर कपड़े तक नहीं थे। देर रात वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब युवती पर पड़ी तब उन्होंने उसका बदन ढका। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल महिला पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पीएमसीएच भेजा। होश आने के बाद युवती ने बताया कि वह भुवनेश्वर से कानपुर ट्रेन से जा रही थी। पटना जंक्‍शन पर जब वह पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी। पटना जंक्शन पर नल से पानी भरने के दौरान ट्रेन खुल गयी। चलती ट्रेन को पकड़ने के दौरान पर गिरकर बेहोश हो गयी। जिसके बाद उसे पटना के विद्यापति मार्ग स्थित आर्ट कॉलेज के पास से बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। 


इस बात की आशंका जतायी जा रही है कि युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर पटना जंक्शन से अगवा किया गया है और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस इलाज के लिए उसे पीएमसीएच ले गयी। जिसके बाद केस को महिला थाने के हवाले कर दिया गया। फिलहाल महिला थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि कि युवती ने नशीला पदार्थ खिलाए जाने की बात से इनकार किया है। युवती के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है।