ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना का शातिर बिल्डर पत्नी के साथ कोलकाता से गिरफ्तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का है आरोपी

PATNA: बिहार एसटीएफ की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे पाटलिग्राम बिल्डर्स के डायरेक्टर उदय सम्राट उर्फ प्रभात कुमार रंजन और उसकी पत्नी प्रिया मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनो

पटना का शातिर बिल्डर पत्नी के साथ कोलकाता से गिरफ्तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार एसटीएफ की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे पाटलिग्राम बिल्डर्स के डायरेक्टर उदय सम्राट उर्फ प्रभात कुमार रंजन और उसकी पत्नी प्रिया मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर फ्लैट और जमीन से जुड़े करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है। पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। इनके खिलाफ पटना के कोतवाली, दानापुर और शाहपुर थाना के अलावा शिवहर समेत अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं।


दरअसल, पटना के शाहपुर थाने में दर्ज एक मामले में दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे थे। मामला पटना हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद जब पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी का जिम्मा बिहार एसटीएफ को दिया था। दोनों पति-पत्नी मूल रूप से जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और पटना के दानापुर में रह रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसटीएफ ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया था।


बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में तलाश करने के बाद एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि दोनों पश्चिम बंगाल में हैं। इस सूचना के बाद एसटीएफ की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कोलकाता पहुंचकर बगुइयाती इलाके के एक अपार्टमेंट से दोनों को धर दबोचा। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ की टीम उन्हे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना ला रही है। पटना पहुंचने के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी।