ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना का कुख्यात करमू राय गिरफ्तार, लोगों से रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

PATNA: पटना का कुख्यात अपराधी करमू राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि करमू राय हथियार लेकर मुहल्ले में घूम रहा है और लोगों से डरा धमका कर ज

पटना का कुख्यात करमू राय गिरफ्तार, लोगों से रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना का कुख्यात अपराधी करमू राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि करमू राय हथियार लेकर मुहल्ले में घूम रहा है और लोगों से डरा धमका कर जबरन बतौर रंगदारी की मांग कर रहा है। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को लगी नेहरू नगर के पाकड़ तल में छापेमारी कर पुलिस ने करमू राय को धड़ दबोचा। 


पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। पाटलिपुत्रा थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार साही ने बताया कि कई संगीन मामलों का करमू राय मुख्य आरोपी है। हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह कई बार जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। 


अभी हाल ही में आर्म्स लेकर वह मुहल्ले में घूमता फिर रहा था और लोगों में दहशत पैदा करके उनसे जबरन पैसे की वसूली कर रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। फिर क्या था सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे नेहरू नगर के पाकड़ तल इलाके से गिरफ्तार कर लिया।  


पाटलिपुत्रा थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार साही ने बताया कि करमू राय की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। इस बात की आशंका थी की करमू नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के साथ मिलकर गड़बड़ी कर सकता है। लोगों को डरा धमका कर वोट दिलवाने की कोशिश कर सकता है।