ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना जंक्शन पर जीआरपी थाने के पास शराब पार्टी कर रहे थे रेलकर्मी, उत्पाद विभाग की टीम ने सभी को दबोचा

PATNA: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे है और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहा है। शराबियों और शराब तस्कर

पटना जंक्शन पर जीआरपी थाने के पास शराब पार्टी कर रहे थे रेलकर्मी, उत्पाद विभाग की टीम ने सभी को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे है और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी हरकतों से बाज आ रहा है। शराबियों और शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है इसके बावजूद लोग शराब पीते हैं। रंगों का त्योहार होली को कुछ लोग बिना शराब पिये सेलिब्रेट नहीं करते। किसी भी तरह शराब का प्रबंध कर ही लेते हैं। ताजा मामला पटना जंक्शन का है जहां जीआरपी थाने के पास शराब पार्टी चल रही थी। 


पांच रेल कर्मियों के साथ-साथ कुछ अन्य लोग शराब पार्टी कर रहे थे। तभी इसकी सूचना किसी ने उत्पाद विभाग को दे दी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने पटना जंक्शन के पास पावर हाउस के एक कमरे में छापेमारी की। जहां पहले से कुछ लोग होली का जश्न मना रहे थे। एक दूसरे को गुलाल लगा लोग जाम छलका रहे थे तभी उत्पाद विभाग की टीम वहां पहुंच गयी। 


फिर क्या था रंग में भंग डालते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने 5 रेल कर्मियों सहित कुछ अन्य लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नशेबाजों में 5 इंजीनियर, दो हेल्पर और एक मिस्त्री शामिल है। वही कई अन्य लोगों को भी दबोचा गया। ब्रेथ एनालाइजर से सबकी जांच की गयी जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।


शराब पार्टी करते जिन रेल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया उनमें प्रवीण कुमार टोप्पो, चंदन कुमार, अविनाश, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार शामिल है। गिरफ्तार सभी रेल कर्मी पटना जंक्शन पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इन सभी को पता है कि बिहार में शराब पीना और बेचना मना है इसके बावजूद जीआरपी थाने के बगल में ये लोग शराब पार्टी कर रहे थे लेकिन इसकी भनक जीआरपी को भी नहीं हुई।