ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पटना जंक्शन पर दिल्ली की हसीना का कारनामा, 500 में फाइनल करती थी डील

PATNA: पटना में नींबू पानी बेचने के नाम पर चल रहे गलत काम का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी दुकानदार पटना जंक्शन के बाहर दुकान चलाता है और दिल्ली के एक गिरोह से इसका कनेक्शन सामने

पटना जंक्शन पर दिल्ली की हसीना का कारनामा, 500 में फाइनल करती थी डील
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना में नींबू पानी बेचने के नाम पर चल रहे गलत काम का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी दुकानदार पटना जंक्शन के बाहर दुकान चलाता है और दिल्ली के एक गिरोह से इसका कनेक्शन सामने आया है। आरोपी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से डील फाइनल करने के नाम पर पांच सौ से एक हजार रुपए लेता था। इस गिरोह में एक लड़की भी शामिल है। दोनों मिलकर नींबू पानी बेचने के आड़ में गलत काम कर रहे थे।


दरअसल, कोतवाली थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली में रहता है। गिरोह में मास्टरमाइंड समेत दो अन्य लड़के भी शामिल हैं जबकि एक लड़की के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है। आरोपियों में झांसी का रहने वाला मनीष, गाजियाबाद का रहने वाला सत्यम और पटना के अदालतगंज का रोहित शामिल हैं। गिरफ्तार रोहित और सत्यम ने बताया है कि वे दिल्ली में रहते हैं, उनके साथ अंजलि नाम की एक लड़की भी रहती है। तीनों को नशे की बुरी लत है। तीनों पैसों के लिए दिल्ली और पटना के बीच ट्रेनो में सफर करते हैं और इस दौरान यात्रियों का मोबाइल चुरा लेते हैं।


मोबाइल चुराने के बाद तीनों पटना जंक्शन के बाहर रोहित को पांच सौ से एक हजार रुपए लेकर मोबाइल बेच देते थे। जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग के कांस्टेबल ने पटना के कोतवाली थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पटना जंक्शन के बाहर नींबू पानी बेचने वाला रोहित चोरी के मोबाइल खरीदता और बेचता है। पुलिस रोहित से पूछताछ कर ही रही थी तभी मनीष चोरी का मोबाइल लेकर रोहित को बेचने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने जब मनीष और रोहित से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।