ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना जंक्शन के पास स्थित बैंक में घुसे लुटेरे, पुलिस के पहुंचने के पहले हुए फरार

PATNA : पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना जंक्शन के पास स्थित यूनाइटेड बैंक में दिनदहाड़े अपराधयों के घुसने की खबर है। वीणा सिनेमा के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में बैंक के अंदर लुटेरे घुस गए। लटेरों क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना जंक्शन के पास स्थित यूनाइटेड बैंक में दिनदहाड़े अपराधयों के घुसने की खबर है। वीणा सिनेमा के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में बैंक के अंदर लुटेरे घुस गए। लटेरों के घुसने की खबरों के बीच इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों के फरार होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। बैंक के अंदर आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है।


राजधानी पटना के अति व्यस्ततम पटना जंक्शन इलाके में इस वारदात के होने पर पूरे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जहां पुलिस नये साल के पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा कर रही है उस बीच अपराधियों ने पुलिस के दावों को धता बता दिया है।


फिलहाल बैंक के अंदर कितने की लूट हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी पूरी जानकारी देने से कतरा रही है। बैंक के अंदर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं और बैंककर्मियों से पूछताछ की जा रही है।स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर भारी भीड़ जमा है। अफऱा-तफरी का माहौल कायम है।


टैग्स