ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना: जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली

PATNA: राजधानी पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में 2 लोगों को गोली भी लगी है. घटना राजीव नगर थाना के तहत आने वाला चंद्र विहार कॉल

पटना: जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में 2 लोगों को गोली भी लगी है. घटना राजीव नगर थाना के तहत आने वाला चंद्र विहार कॉलोनी का है. कॉलोनी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई, वो थाना से महज 350 मीटर की दूरी पर है।


स्थानीय लोगों की माने तो, उन्होंने रात में अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनीं. जिसके बाद वे लोग सहम गये. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलीबारी में 2 लोगों को गोली लगी है. एक का नाम गोलू हैं. वहीं दूसरा उसका ड्राइवर बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद गोलू लंगड़ाते हुए वहां से भाग गया. 


जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर दो गुटों में झगड़ा चल रहा था. विवाद 3 कट्ठे के एक प्लाॅट को लेकर है. इस प्लाॅट को एक भू-माफिया ने बेच दिया है. जबकि दूसरा भू-माफिया उस जमीन पर अपना कब्जा बता रहा है. इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात गोलीबारी हुई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार और राजीव नगर थानेदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचें. जहां खून पसरा हुआ और चप्पल छूटा हुआ मिला. फिलहाल पुलिस गोलू और उसके ड्राइवर को खोजने में जुटी हुई है.

टैग्स