ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

पटना : होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी-प्रेमिका अरेस्ट, नए साल के पहले 12 लोगों पर एक्शन

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाने वालों की कमी नहीं है. यही वजह है कि राजधानी पटना में अब पुलिस की तरफ से एक बार फिर एंटी लिकर ड्राइव को रफ्ता

पटना : होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी-प्रेमिका अरेस्ट, नए साल के पहले 12 लोगों पर एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाने वालों की कमी नहीं है. यही वजह है कि राजधानी पटना में अब पुलिस की तरफ से एक बार फिर एंटी लिकर ड्राइव को रफ्तार दी गई है. पटना में बीती रात एक दर्जन लोगों को अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शराब के साथ और पीते हुए गिरफ्तार किया गया है. सबसे दिलचस्प मामला शास्त्री नगर स्थित एक होटल से सामने आए है. होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


शास्त्री नगर स्थित केसरी नाला के पास होटल शुभ यात्रा ओयो में छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए प्रेमी की पहचान टूर एंड ट्रेवल्स चलाने वाले शख्स के तौर पर हुई है. उसके साथ प्रेमिका जूली भी कमरे में मौजूद पाई गई. पूर्णेन्दु नाम के इस शख्स के कमरे से शराब की बोतलें कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद की गई जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो उन्होंने शराब पी रखी थी. हालाकिं प्रेमिका जूली ने शराब नहीं पी थी थानेदार रामाशंकर के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस शब्दों होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है.


वही राजीव नगर थाने की पुलिस ने झारखंड के दो शराब तस्करों सूर्य प्रकाश और सोनू को गिरफ्तार किया है. इनके साथ साथ सब पटना के संजय कुमार की भी गिरफ्तारी की गई है यह तीनों सेंट्रो कार से शराब ला रहे थे. कार की सीट के नीचे 72 लीटर शराब पाई गई संजय पशुपालन विभाग में काम करता है. जगतपुर पुलिस ने मीठापुर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो जिम चलाता है उसे नशे की हालत में पकड़ा गया है कदम कुआं पुलिस ने भी शराब पीकर हंगामा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसके पुरी थाना इलाके से भी ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

टैग्स