ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : फ्लैट में चार लड़कों को शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. सरकार की सख्ती के बावजूद शराब पीने वालें और धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पटना राजधानी से सामने आया है जहां चार युव

पटना : फ्लैट में चार लड़कों को शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. सरकार की सख्ती के बावजूद शराब पीने वालें और धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पटना राजधानी से सामने आया है जहां चार युवकों को फ्लैट में शराब पार्टी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 


जानकरी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी. जिसके बाद तुरंत छापेमारी कर चारों को एसके पुरी थाना इलाके के पश्चिमी आनंदपुरी स्थित राघिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मौके से शराब की दो बोतलें भी बरामद की हैं. पकड़े गये आरोपितों में अमित कुमार, रिषभ कुमार, ललित कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं.  


थानेदार सतीश सिंह के मुताबिक मंगलवार की देर रात ढाई बजे पुलिस को खबर मिली कि अपार्टमेंट में शराब पीकर कुछ लड़के शोर-शराबा कर रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने फौरन रेड कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में एक अमित ग्रेजुएशन में पढ़ाई करता है, जबकि फ्लैट एक निजी कंपनी में काम करने वाले रिषभ ने किराये पर ले रखा था.