ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना : फर्जी महिला पत्रकार को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम को दिया था अंजाम

PATNA : पटना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पत्रकार बनकर साइबर क्राइम को अंजाम देती थी। गिरफ्तारी के बाद इस फर्जी महिला पत्रकार ने थाने में ही रौब दिखाना शुरू क

पटना : फर्जी महिला पत्रकार को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पत्रकार बनकर साइबर क्राइम को अंजाम देती थी। गिरफ्तारी के बाद इस फर्जी महिला पत्रकार ने थाने में ही रौब दिखाना शुरू कर दिया। फर्जी आईडी कार्ड के साथ-साथ महिला पत्रकार के पास चेक और कई बैंक के एटीएम भी जब्त किए गए हैं। पटना के मनेर पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बिक्रम थाने की पुलिस को एक शिकायत मिली थी। संतोष कुमार नाम के एक शख्स ने साइबर क्राइम को लेकर आवेदन किया था। संतोष ने जो लिखित कर दिया था, उसमें बताया गया था कि उसके अकाउंट से लगभग दो लाख की निकासी गलत तरीके से कर ली गई। पुलिस ने जब कवायद शुरू की तो बैंक अकाउंट से पैसा निकालने वाली लड़की किरण कुमारी की पहचान हो पाई। किरण कुमारी को मनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद किरण बार-बार अपनी पहचान बदल रही थी। किरण कभी खुद को काजल बताती थी तो कभी कुछ और। बाद में जब पुलिस ने शख्ति से छानबीन शुरू की तो उसने अपना नाम किरण बताया। किरण हाजीपुर की रहने वाली है और वह अपने पति से अलग होकर एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है।


किरण जिस लड़के आकाश के साथ रह रही है उसी के साथ मिलकर उसने कई लोगों को चूना लगाया है। साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हुए इन दोनों ने कई लोगों को लाखों रुपए की चपत लगाई। पुलिस ने उसके पास से कई बैंक के एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश दीक्षित के मुताबिक किरण बिहार ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के फ्लिपकार्ट कंपनी से भी फर्जी तरीके से पैसा निकाल चुकी है। 


इसका एक पूरा गिरोह हो सकता है हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद किरण पहले तो थाने में रॉब झाड़ती नजर आई लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे समझ में आ गया कि अब उसका झूठ पुलिस के सामने आ चुका है, लिहाजा वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। पत्रकारिता की आड़ में साइबर क्राइम को अंजाम देने वाली इस महिला पत्रकार की कहानी देखकर पटना पुलिस भी दंग है।