ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना : दो गुटों के बीच भिड़ंत, ताबड़तोड़ फायरिंग से मची आफरा-तफरी

PATNA : राजधानी पटना में दो गुटों के बीच भिड़ंत और इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है. घटना फुलवारी शरीफ इलाके के नया टोला की है. यहां दो गुटों के बीच तकरार हुई और इस दौरान दर्जनों राउंड गोल

पटना : दो गुटों के बीच भिड़ंत, ताबड़तोड़ फायरिंग से मची आफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में दो गुटों के बीच भिड़ंत और इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है. घटना फुलवारी शरीफ इलाके के नया टोला की है. यहां दो गुटों के बीच तकरार हुई और इस दौरान दर्जनों राउंड गोलीबारी की खबर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. दरअसल यह पूरा विवाद नया टोला नहर के पास हुआ है. पुलिस इसे एक पूर्व वार्ड पार्षद और एक अन्य पक्ष के बीच विवाद के बाद हुई घटना के तौर पर देख रही है. घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं. एक युवक के हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे के पैर में घाव का निशान है.


गोलीबारी की इस घटना में जो 2 लोग घायल हुए हैं. उनका नाम सद्दाम और शाहबाज है पुलिस ने इलाज के लिए एम्स ले गई है. घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक सब्जी बेचने वालों को डरा धमका कर पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना और उसके भतीजे की तरफ से वसूली की जाती थी. इसी का विरोध एक युवक ने किया, इस युवक के विरोध करने पर बात बिगड़ गई और फिर मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई.


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जो सीसीटीवी फुटेज देखा है. उसमें वार्ड पार्षद रहे मुन्ना के भतीजे राजू राजा और एक अन्य की तस्वीरें नजर आई हैं. वहां जो विवाद हो रहा है और इस दौरान फायरिंग भी की जा रही है. पुलिस इस मामले में आगे छानबीन कर रही है. फुलवारी शरीफ थाना इंचार्ज रफीकुल रहमान के मुताबिक मौके से दो खोखे भी बरामद किए गए हैं.