ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: कलयुगी पति की करतूत, दहेज की खातिर पत्नी और बेटे को जलाकर मार डाला, दूसरे बच्चे की हालत नाजुक

PATNA: सरकार द्वारा दहेज हत्या को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गये है लेकिन दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र के दलोचक गांव में दहेज हत्

पटना: कलयुगी पति की करतूत, दहेज की खातिर पत्नी और बेटे को जलाकर मार डाला, दूसरे बच्चे की हालत नाजुक
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: सरकार द्वारा दहेज हत्या को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गये है लेकिन दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र के दलोचक गांव में दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है। 


जहां दहेज की खातिर एक कलयुगी पति ने पत्नी और अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पत्नी और एक बेटे की आग में जलकर मौत हो गई जबकि दूसरे बेटे की हालात नाजुक बनी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति और मृतका के ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मामला सकसोहरा थाने में दर्ज कराया है। 


पति द्वारा पत्नी और बच्चे को जलाकर मारने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे कोई व्यक्ति पैसे को लेकर इतना गिर सकता है कि वह अपने सात महीने के कलेजे के टूकड़े को भी नहीं बख्शा। 



पत्नी और मासूम को आग में झोक दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि इस दौरान दो साल का बेटा विकास भी आग में झुलकर बुरी तरह से घायल हो गया है। जो सदर अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। 



मृतका की पहचान रानी देवी और मृत बच्चे की अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतका के पति और उसके ससुरालवाले फरार हो गये है। मृतका के पिता राजो चौधरी ने आरोपी पति मौली चौधरी और सास पर दहेज हत्या का मामला सकसोहरा थाने में दर्ज कराया है।



 थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी पति और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।