ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna Crime News: पटना में मॉब लिंचिंग की वारदात से हड़कंप, चोरी के आरोप में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। चोरी की नीयत से दुकान में घुसे दो युवकों की दुकानदार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले

Patna Crime News: पटना में मॉब लिंचिंग की वारदात से हड़कंप, चोरी के आरोप में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। चोरी की नीयत से दुकान में घुसे दो युवकों की दुकानदार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना घटना दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन रोड की है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक देर रात दीघा के पॉलसन रोड स्थित ट्रांसफर्मर मरम्मति के दुकान में चोरी करने के लिए घुसे थे, तभी दुकानदार की नजर दोनों के ऊपर पड़ गई। जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और सभी ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।


दुकानदार और अन्य लोगों ने दोनों को जानवरों की तरह पीटा और अधमरा कर छोड़ दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।