ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना कॉलेज में हाॅस्टल के स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट, एक का सिर फूटा

PATNA : पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज में मिंटो और जैक्सन हॉस्टल के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी दोनों हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट चली। ये विवाद

पटना कॉलेज में हाॅस्टल के स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट, एक का सिर फूटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज में मिंटो और जैक्सन हॉस्टल के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी दोनों हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच जमकर मारपीट चली। ये विवाद देखते ही देखते इतना भयावह हो गया कि झगड़े के दौरान यहां बम भी फोड़ दिए गए। 




जैसे ही इन छात्रों की क्लास खत्म हुई ये आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच भूगोल विभाग के स्टूडेंट ने हिंदी विभाग के छात्र आकाश का सिर फोड़ दिया। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चला। जैक्सन हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने भी जवाब में ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक स्टूडेंट को धर-दबोचा।  




हॉस्टल में देर रात तक पुलिस की रेड चलती रही। इसी दौरान एक युवक की गिरफ्तारी हुई, जिसका नाम रौशन कुमार है। रौशन वैशाली के सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड देसी कट्‌टा बरामद किया है। हालांकि पीरबहोर थाना पुलिस का कहना है कि बम फटने की बात गलत है। 

टैग्स