ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, सासाराम में घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पटना सिटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आय

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, सासाराम में घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पटना सिटी में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है वही सासाराम में अपराधियों ने घर में घुसकर गृहस्वामी को गोली मार दी है। 


सबसे पहले बात पटना सिटी की करते है जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक के सिर में गोली मारी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। मृतक की पहचान अथमलगोला निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। जो जय माता दी बस में हॉकर का काम करता था। 


उसकी हत्या बस स्टैंड में ठीकेदारी को लेकर की गयी है। परिजनों ने बताया कि अपराधी बबन यादव अपने दो दर्जन गुर्गों के साथ आया और अशोक सिंह के गर्दन में गमछा लपेट उन्हें घसीटते हुए खेत की ओर ले गये। खेत में ले जाकर अशोक सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।   


वही दूसरी घटना सासाराम की है जहां नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में भी अपराधियों ने आंतक मचाया है। चोरी की मकसद से चोर घर में घुसे और गृहस्वामी को गोली मार दी। घायल की पहचान 29 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। हाथ में गोली लगने के बाद सुमित को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आदर्श कॉलोनी के रहने वाले प्रेम प्रसाद गुप्ता का परिवार एक शादी समारोह में गये हुए थे। 


देर रात जब उनका पुत्र सुमित घर लौटा और जैसे ही दरवाजा खोला। घर में पहले से घुसे चोर ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने के बाद सुमित शोर मचाने लगा। बताया जाता है कि भागने के दौरान भी चोर ने दो राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गये जिसके बाद आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुमित के दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसकी स्थिति सामान्य है। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।