ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना सिटी में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

PATNA CITY: पटना सिटी में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी के पास की है

पटना सिटी में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी के पास की है। जहां इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। 


खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी स्थित इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में विवाहिता की लाश फंदे से लटका बरामद किया गया। बताया जाता है कि विवाहिता ने पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मिले सुसाइड नोट को बारीकी से जांच कर रही है। मृतका की पहचान बिन्देश्वरी देवी के रूप में की गयी है।   


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर गले में फंदा लगाने और इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। 


मृतका के भाई ने बताया है कि वे मधुबनी के रहने वाले हैं। 2016 में उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बहन की शादी मोगलपुरा निवासी व सांखिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत निशिकांत कुमार से की थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरा ना होता देख ससुराल वालों ने उनकी बहन को मार डाला और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। 


मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।    


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता