ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटनासिटी में महिला ने की आत्महत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

PATNA CITY: पटना सिटी में प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर गला दबा

पटनासिटी में महिला ने की आत्महत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


आलमपुर इलाके के रहने वाली विवाहिता महिला प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका की पहचान आलमपुर निवासी नेहा देवी के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित मृतका के मायके वालों ने पति और उसकी मां-बहन पर गला दबाकर नेहा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ससुरालवालों पर शव को ठिकाने लगाने का भी आरोप लगाया है। 


मृतका के चाचा श्रवण पंडित ने बताया कि 2019 में उन्होंने अपनी भतीजी नेहा की शादी कच्ची दरगाह के आलमपुर निवासी बीरू से की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेजलोभी पति दहेज में मोटर साइकिल की मांग करने लगा। आरोपी पति बीरू का अपनी सगी बहन जो घर से महज कुछ ही दूरी पर रहती है उसके साथ अवैध सम्बन्ध भी था। जिसके कारण वो अपनी पत्नी पर ध्यान नहीं देता था और उसे अक्सर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। 


दहेजलोभी पति अक्सर पत्नी को छोड़ कर अपनी बहन के साथ ही समय गुजारा करता था। तीन दिन पहले भतीजी नेहा को लेकर उसके मायके फुलवारीशरीफ  स्थित रानीपुर पहुंचा दिया था और जल्दी ससुराल आने की धमकी भी दिया था। जब नेहा तीन दिन बाद ससुराल पहुंची तो उसके पति ने गला दबा दिया जिससे स्थिति नाजुक हो गयी। जिसके बाद बाईपास थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के द्वारा हंगामे की सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति बीरू को गिरफ्तारी कर लिया है। वही शव को अपने कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता