ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पटना सिटी में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, व्यापारी के यहां बकाया पैसा मांगने गया था मनीष

PATNA CITY: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूटजैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला पटना

पटना सिटी में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, व्यापारी के यहां बकाया पैसा मांगने गया था मनीष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूटजैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के महाराज घाट इलाके का है जहां पटना सिटी के बेखौफ अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र निवासी गल्ला व्यवसायी मनीष कुमार के रूप में की है। बताया जाता है की मनीष कुमार गल्ला का व्यवसायी था और व्यापारी के यहां अपने बकाया रुपए लेने गया था। जहां लेनदेन में विवाद होने पर व्यापारी ने मनीष को गोली मार दी गई। 


वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनीष को इलाज के लिए NMCH ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता