ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां अपराधियो

पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पटना सिटी में 25 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शनिचरा मोड़ पर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। 


घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की बाइक को जब्त किया है। मृतक की पहचान अंबेडकर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूरज की हत्या किसने की और क्यों की इस बात का पता अब तक पुलिस को नहीं लग पाया है। ना ही परिजनों ने किसी पर आशंका जतायी है। परिजनों ने बताया कि मृतक सूरज जमीन की खरीद ब्रिकी का काम करता था। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता