ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी

PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए देश में कड़े कानून बनाये गये हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। कुछ पैसों की लालच में वे विवाहिता की जान तक ले रहे हैं। त

पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए देश में कड़े कानून बनाये गये हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। कुछ पैसों की लालच में वे विवाहिता की जान तक ले रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है जहां जमुनापुर के ब्रह्मस्थान इलाके में नवविवाहिता दीपिका कुमारी की हत्या का आरोप उसके मायके वालों ने उसके ससुरालवालों पर लगाया है।


ससुराल में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की लाश मिलने से मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मायके वालों ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज की खातिर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।


बताया जाता है की आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी की रहने वाली दीपिका की शादी दो साल पहले 2021 में मालसलामी के जमुनापुर के रहने वाले रोहित से हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया की दो साल पहले उचित दान दहेज देकर उन्होंने बिटिया की शादी की थी लेकिन ससुरालवाले और पति के द्वारा और दहेज की मांग की जाने लगी। अक्सर बेटी को दहेज के लिए तंग किया जाता था। मांग पूरी नहींं होने पर बिटिया को प्रताड़ित किया जाता था। 


पति और ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं हुई तब उनकी बीटिया की हत्या कर दी गयी। मायके वालों ने यह आरोप बेटी के ससुरालवालों पर लगाया है। मृतका की मां सुनीता देवी, पिता दीपू कुमार, भाई रौशन और सुनील ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परिजन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। वही मालसलामी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी


पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी


पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी


पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी


पटना सिटी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता