ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सुशासन में पहले बेटे की हत्या और अब ख़ौफ़ के साये में परिवार, लॉकडाउन में मकान बेचकर निकल लेना चाहते हैं

PATNA : पिछले दिनों पटना सिटी इलाके में लॉकडाउन तोड़े जाने के मामले में जो बवाल हुआ उस दौरान एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया। लॉकडाउन तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों ने पटना सिटी क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों पटना सिटी इलाके में लॉकडाउन तोड़े जाने के मामले में जो बवाल हुआ उस दौरान एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया। लॉकडाउन तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों ने पटना सिटी के रहने वाले युवक सन्नी गुप्ता को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी मो चांद अभी भी फरार है और अब सन्नी का पूरा परिवार खौफ के साए में है। 


सन्नी की हत्या के बाद उसके परिवार को इस इलाके में रहने पर डर लग रहा है और यही वजह है कि अब लॉकडाउन के बीच ही यह परिवार अपना घर-बार बेच कर यहां से निकल लेना चाहता है। सन्नी के घर वाले लंबे अरसे से यहां रहते आ रहे हैं लेकिन अब उन्होंने घर बेचने के लिए बजाप्ता बोर्ड लगा दिया है। सन्नी का परिवार बैंड बजाने का काम करता है वह पिछले तीन दशकों से इस घर में रह रहा है लेकिन अब परिवार के लोग यहां नहीं रहना चाहते। 


सन्नी के साथ हुई वारदात के 3 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। सन्नी के परिवार के डर की वजह यह भी है कि आरोपित का घर उनके घर बिल्कुल पास है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी मो. चांद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सन्नी के परिवार को सुरक्षा देने के लिए जवानों की तैनाती कर दी है।

टैग्स