ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना : केस मैनेज करने के नाम पर महिला को अकेले में बुलाया, थाने के रीडर साहब का ऑडियो वायरल

PATNA: धनरूआ के अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और मसौढ़ी अंचल के रीडर के साथ महिला की बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केस मैनेज करने के लिए एक महिला को अकेले बुलाया गया।

पटना : केस मैनेज करने के नाम पर महिला को अकेले में बुलाया, थाने के रीडर साहब का ऑडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: धनरूआ के अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और मसौढ़ी अंचल के रीडर के साथ महिला की बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केस मैनेज करने के लिए एक महिला को अकेले बुलाया गया। ऑडियो सुनने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। 


धनरुआ के शहादत नगर में छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद जिस लड़की के साथ छेड़खानी किया गया उसका अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में धनरुआ थाने में मनोरमा देवी के द्वारा केस दर्ज कराया गया। कांड संख्या 103/22 दर्ज की गई।  उपरोक्त दोनों केस में दवाब बनाने के लिए अभियुक्त पक्ष के द्वारा भी एक केस दर्ज किया गया। 


केस को मैनेज कराने को लेकर मनोरमा देवी की धनरुआ के अवर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार और मसौढ़ी अंचल के रीडर से बातचीत हुई और इसे मैनेज करने के लिए महिला को अकेले बुलाया गया। महिला को मसौढ़ी थाना के गेट पर बुलाया गया था लेकिन महिला यह कहती दिखी की वह अभी शहादत नगर में है वहां आने में समय लगेगा। पुलिस वालों के साथ महिला की हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.    



टैग्स