ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना: BSF जवान की पत्नी ने क‍िया सुसाइड, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

PATNA: पटना से सटे दानापुर गोला रोड टी प्वाइंट के पास स्थित अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी

पटना: BSF जवान की पत्नी ने क‍िया सुसाइड, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे दानापुर गोला रोड टी प्वाइंट के पास स्थित अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीएसएफ जवान की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के परिजनों और दो बच्चों को बिलख कर रोता देख वहां मौजूद लोगों के आंखों से भी आंसू निकलने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के परिजनों ने पति पर टॉर्चर करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटकती लाश को नीचे उतारा जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों की बातें सुनने के बाद पति को हिरासत में लिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय कविता देवी के रूप में हुई है। जिसकी शादी 8 साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ गोपालगंज के हथुआ निवासी राजकुमार सिंह के साथ हुई थी। वो एक बेटा और एक बेटी की मां थी। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा हमेशा के लिए छीन गया है। मृतका के पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। 


मृतका के पिता ने बताया की बेटी की शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले किसी ना किसी बात को लेकर उसे टॉर्चर किया करते थे। उन सबकी बातें सुनकर भी वो चुपचाप अपने ससुराल में रह रही थी। बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए दो महीने पहले ही वो दानापुर के गोला रोड इलाके में टी प्वाइंट के पास एक अपार्टमेंट को रेंट पर लिया था जहां वो बच्चों के साथ रह रही थी। चार दिन पहले ही पति छूट्टी पर आया हुआ था। तब किसी बात को लेकर उसने बेटी कविता की पिटाई की थी। 


वही मृतका की बहन अंकू ने बताया कि दो दिन पहले ही कविता से बातचीत फोन पर हुई थी। जिसके बाद कविता के पति ने मोबाइल तोड़ दिया था। जिसके बाद रात में कविता के देवर का कॉल आया कि कविता ने सुसाइड कर लिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि कविता को उसका पति काफी प्रताड़ित करता था। पति के उसकाने के बाद ही कविता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतका के मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी पति पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।