ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

PATNA BIG BREAKING NEWS: दानापुर में दही गोप को मारी 5 गोली, इलाके में हड़कंप

DESK: राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां जमीन कारोबारी दही गोप उर्फ रंजीत राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। जहां

PATNA BIG BREAKING NEWS: दानापुर में दही गोप को मारी 5 गोली, इलाके में हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां जमीन कारोबारी दही गोप उर्फ रंजीत राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दही गोप को इलाज के लिए खजांची रोड स्थित अनुपमा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दही गोप को पारस अस्पताल में रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बता दें कि दही गोप दानापुर छावनी परिषद का पूर्व उपाध्यक्ष है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दही गोप श्राद्ध में शामिल होने पेठिया गये हुए थे वहां से अपने घर वो लौट रहे थे। तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी। गोरखनाथ नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दही गोप गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें खजांची रोड स्थित अनुपमा नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पारस अस्पताल रेफर किया गया जहां दही गोप जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 


वही मुजफ्फरपुर में महेश पासवान नामक युवक के मुंह में गोली मारी गयी है। महेश के परिजनों का आरोप है कि शराब तस्करों ने उसे मुंह में गोली मारी है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र की है। वही दूसरी घटना सरैया थाना क्षेत्र के अंबारा चौबे टोला की है जहां घर पर चढ़कर पड़ोसी छोटन पाठक ने पेंटर अखिलेश ठाकुर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हाल ही मारपीट मामले में छोटन पाठक जेल से बाहर आया था। अखिलेश ठाकुर को गोली मारने के बाद वो फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  मुजफ्फरपुर में गोली मारे जाने की दो घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


जबकि बेगूसराय में एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर नग्न अवस्था शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है। बताया जाता है कि बोरे में ईट-पत्थर भरकर पानी में शव को फेंका गया था। मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के पास से शव बरामद हुआ लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।