ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में डाका, हथियार से लैस अपराधियों ने यात्रियों को बनाया निशाना

PATNA : कोरोना काल में भले ही ट्रेनों का लिमिटेड परिचालन हो रहा हो लेकिन अपराधियों ने इस दौरान भी रेल यात्रियों को निशाना बनाया है। पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में हथियार से लैस अ

पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में डाका, हथियार से लैस अपराधियों ने यात्रियों को बनाया निशाना
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में भले ही ट्रेनों का लिमिटेड परिचालन हो रहा हो लेकिन अपराधियों ने इस दौरान भी रेल यात्रियों को निशाना बनाया है। पटना भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सोमवार की देर शाम हुई है। पटना से भभुआ रोड जा रही पटना भभुआ 03243 इंटरसिटी एक्सप्रेस को अपराधियों ने निशाना बनाया। 


घटना नदौल स्टेशन के पास हुई है। ट्रेन में सवार अपराधियों ने हथियार के दम पर यात्रियों को लूट लिया। यात्रियों से कैश के साथ-साथ मोबाइल और ज्वेलरी की भी लूट अपराधियों ने की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। अपने साथ हुई इस घटना के बारे में यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी जिसके बाद तारेगना रेल थाना, जहानाबाद रेल थाना और आरपीएफ जहानाबाद को इस बारे में सूचना दे दी गई। 


जिन यात्रियों को अपराधियों ने निशाना बनाया उनके मुताबिक एक साथ लगभग आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी ट्रेन में सवार हुए और उन्होंने गमछे और रुमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था। अचानक से उन्होंने हथियार की नोक पर लूटपाट को अंजाम देना शुरू कर दिया। अपराधियों ने यह धमकी भी दी कि अगर कोई विरोध करेगा तो उसे गोली मार देंगे। जिस बोगी में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उसमें तकरीबन 20 से 25 यात्री सवार थे। यात्रियों के साथ मुश्किल यह भी रही कि पटना भभुआ इंटरसिटी के अलावा कोई दूसरी ट्रेन मौजूद नहीं होने के कारण उन्होंने जहानाबाद स्टेशन पर उतर कर शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। आरपीएफ जहानाबाद के मुताबिक कोई लिखित कंप्लेन उनके यहां रजिस्टर्ड नहीं की गई हालांकि रेलवे कंट्रोल रूम से लूट की बाबत से जानकारी मिली है और इसी को ध्यान में रखकर रेल पुलिस छानबीन में जुट गई है।

टैग्स