ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना : बेहोशी की हालत में मिली लड़की, प्रेमी ने गया से उठाया, हाथ पर ब्लेड से लिखा.. आई हेट यू

PATNA : राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पटना के मौर्या लोक से एक लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। लड़की को सुबह सवेरे मौर्या लोक में पहुंचे लोगों

पटना : बेहोशी की हालत में मिली लड़की, प्रेमी ने गया से उठाया, हाथ पर ब्लेड से लिखा.. आई हेट यू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पटना के मौर्या लोक से एक लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। लड़की को सुबह सवेरे मौर्या लोक में पहुंचे लोगों ने देखा इसके बाद परिजनों को उसके आई कार्ड से मिले नंबर पर फोन किया गया। बाद में कोतवाली थाने की पुलिस को भी जानकारी मिली। लड़की के शरीर पर कई जगह ब्लेड से हमला किया गया है।


लड़की को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वह एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का काम करती है। गया की रहने वाली है। लड़की कल अपने घर से मार्केट के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद गायब हो गई। आज सुबह वह बेहोशी की हालत में मौर्यलोक परिसर में मिली। उसके हाथ पर ब्लेड से आई हेट यू लिखा गया है। लड़की गया के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने का काम करती है। पटना के एक इंग्लिश स्पोकिंग संस्थान में भी वह काम कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो इसी संस्थान में काम करने वाले एक स्टाफ की तरफ से लगातार उसे धमकियां मिल रही थी।


लड़की के परिजन पहचान उजागर करने से डर रहे हैं लेकिन फिलहाल पटना के एक अस्पताल में उसका मेडिकल कराया जा रहा है। परिजन कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि लड़की को लगातार उसी कोचिंग संस्थान के एक स्टाफ की तरफ से धमकियां मिल रही थी, जिसमें वह पहले पढ़ाने का काम करती थी। लड़की के हाथ के साथ-साथ पेट पर भी ब्लड से काटने का निशान है। मौर्यालोक से बरामदगी के बाद जब उससे जानकारी ली गई तो लड़की केवल इतना बता पाई कि वह डालमियानगर मार्केट गई थी लेकिन इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है।