ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना बाजार समिति में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने फल मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. एक के बाद एक कुल 14 राउंड गोली चली है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस इस घटना

पटना बाजार समिति में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने फल मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. एक के बाद एक कुल 14 राउंड गोली चली है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना इलाके की है, जहां बाजार समिति स्थित फल मंडी में अपराधियों ने ताबड़तोड़ 14 राउंड फायरिंग की है. बदमाशों के इस कांड में दूसरे राज्यों से फल लेकर आए ट्रकों और ड्राइवर्स को निशाना बनाया है. फायरिंग के दौरान फल मंडी में खड़े ट्रकों को निशाना बनाया गया है. 


इस वारदात के बाद फल कारोबारी दहशत में हैं. अपराधियों की चलाई गई गोली लगने से एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है. हालांकि उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है. पटना फूड एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग के दौरान कल रात ड्राइवर्स का पैसा लूट लिया, उनके मोबाइल छीन लिए गए. नजदीक में ही बहादुरपुर थाना है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची भी. लेकिन, पुलिस ने सभी आसामाजिक लोगों को भगा दिया. डर की वजह से फलों से भरी एक ट्रक अनलोड नहीं हो पाई. ड्राइवर ट्रक लेकर वापस चला गया. 


शशिकांत का आरोप है कि बाजार समिति इलाके में खुलेआम शराब बेची जाती है, पर बगल में थाना होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है. इस पूरे मामले पर पटना के सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार से बात की गई. उनके अनुसार पुलिस टीम ने पूरे मामले की जांच की. सिटी एसपी के अनुसार एक ट्रक ड्राइवर ने पहले लोकल लड़के की पिटाई कर दी थी. उसे लोहे के रॉड से मारा था. लोकल लड़का भी घायल है, उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. पुलिस ने माना है कि लोकल लोगों ने फायरिंग की है, मगर 14 राउंड नहीं. कारोबारियों के बयान पर बहादुरपुर थाना में कंप्लेन दर्ज कर ली गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता