ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना AIIMS की नर्स के सुसाइड का बड़ा खुलासा, प्रेमी करता था ब्लैकमेल

PATNA: 20 जून को पटना AIIMS की 28 साल की नर्सिंग स्टाफ उषा रानी लकड़ा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी, जिसका बड़ा खुलासा उसकी दोस्त ने कर दिया है। उसने बताया कि उषा का बॉयफ्रेंड

पटना AIIMS की नर्स के सुसाइड का बड़ा खुलासा, प्रेमी करता था ब्लैकमेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: 20 जून को पटना AIIMS की 28 साल की नर्सिंग स्टाफ उषा रानी लकड़ा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी, जिसका बड़ा खुलासा उसकी दोस्त ने कर दिया है। उसने बताया कि उषा का बॉयफ्रेंड उसे लगातार ब्लैकमेल कर परेशान करता था। वह हमेशा उषा पर शक करता था और उससे सवाल जवाब करता रहता था। उसे वर्किंग आवर में वीडियो कॉल कर पूछता था कि वो किसी और के साथ तो नहीं है। फोन नहीं उठाने पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की बात कहता है। तंग आकर उषा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 



गौरतलब है कि उषा ने 20 जून को यह बड़ा कदम उठाया था। उसने अपने रूम में ही आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने 'अमित टोप्पो' का जिक्र करते हुए मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। मामले में फुलवारी शरीफ थाना में FIR दर्ज हुई है। केस की जांच अधिकारी (IO) अन्नू प्रिया ने बताया है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



मृतका के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि वह काफी खुशमिज़ाज़ लड़की थी। हमेशा हसते-हसाते रहती थी। लेकिन, उसका प्रेमी उसे अक्सर फ़ोन कर परेशान करता था। अगर फ़ोन उठाने में देरी हो जाए तो भद्दी गालियां देने लग जाता था। इन सब से लड़की काफी परेशान भी रहती थी। 

टैग्स