ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना: पार्टी में शराब पीकर पत्नी नहीं करती थी मौज-मस्ती, पति ने छोड़ दिया

PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. एक पति ने अपने पत्नी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि वो पार्टी में दारू पीकर पति के दोस्तों के साथ मौज-मस्ती नहीं करती

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. एक पति ने अपने पत्नी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि वो पार्टी में दारू पीकर पति के दोस्तों के साथ मौज-मस्ती नहीं करती थी. पार्टी में शराब नहीं पीने और पति के दोस्तों के साथ इन्जॉय नहीं करने पर पति ने पत्नी को छोड़ दिया.


पीड़िता पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली है और पटना के कंकड़बाग इलाके में पति के साथ वो किराये के मकान में रहती थी. पत्नी ने बताया कि उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. शादी के बाद वो जबरदस्ती उसे पार्टी में ले जाता था. पार्टी में पति उसे शराब पीने के लिए फोर्स करता था साथ ही जबरदस्ती अपने दोस्तों के साथ डांस करने को मजबूर करता था. पति की बात नहीं मानने पर वो उसे बुरी तरह से मारता-पीटता था. इसी बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई, जिसके बाद पति ने अबॉर्शन कराने के लिए उस पर दबाव डाला. महिला ने पति की बात नहीं मानी और वो अपने मायके महाराष्ट्र चली गई. पत्नी को महाराष्ट्र छोड़कर पति फरार हो गया.


अब महिला को 6 महीने की बेटी है, जिसे लेकर वो दर-दर की ठोकरें खा रही है. महिला पति के खिलाफ कंकड़बाग थाने में जीरो FIR कराने के लिए भटक रही है. कंकड़बाग पुलिस महाराष्ट्र का मामला बताकर प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही है. जिसके बाद SSP ऑफिस पहुंचकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है.


टैग्स