ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

पड़ोस में रहने वाली महिला पर शादीशुदा शख्स की थी गंदी नजर, पति को रास्ते से हटाने के लिए किया डबल मर्डर

PATNA: पड़ोसी की बुरी नजर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी पर थी। पड़ोसी अक्सर उनकी पत्नी के करीब आना चाहता था। वह उसे अपना बनाना चाहता था लेकिन इसकी भनक प्रॉपर्टी डीलर को लग गयी। जब उ

पड़ोस में रहने वाली महिला पर शादीशुदा शख्स की थी गंदी नजर, पति को रास्ते से हटाने के लिए किया डबल मर्डर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पड़ोसी की बुरी नजर प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी पर थी। पड़ोसी अक्सर उनकी पत्नी के करीब आना चाहता था। वह उसे अपना बनाना चाहता था लेकिन इसकी भनक प्रॉपर्टी डीलर को लग गयी। जब उसने पड़ोसी को समझाने पहुंचा तब वह आगबबूला हो गया और एक दिन उसने हत्या की साजिश रच डाली। जिसमें वह कामयाब भी हो गया। पड़ोसी ने प्रोपर्टी डीलर और उसके साथी की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मामले की अनुसंधान में जुटी पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। 


डबल मर्डर की घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के मिर्चा मरची इलाके की है। जहां प्रॉपर्टी डीलर संजीव कुमार और उनके साथी राजेश कुमार की बीते दिनों हत्या कर दी गयी थी। दूसरे की पत्नी को पाने में हसरत में नाकाम होने पर पड़ोसी ने महिला के पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। मेहंदीगंज निवासी विकास ने महिला के पति और उनके दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आखिरकार उसे धर दबोचा। आरोपी विकास के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन और बाइक बरामद किया है।


घटना 24 फरवरी की है जब प्रॉपर्टी डीलर संजीव उर्फ कक्कू महतो अपने एक साथी राजेश उर्फ गोरख महतो के साथ जमीन देखने गये थे। जमीन देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे तभी पड़ोसी विकास कुमार ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। शव की पहचान ना हो इसके लिए उसने दोनों शव को बुरी तरह से कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विकास मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि इससे पहले भी तीन बार उसने संजीव को मारने की कोशिश की थी। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। लेकिन 24 फरवरी को उसे इस घटना को अंजाम देने में सफलता मिल गयी। 


पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी विकास ने बताया कि जिस महिला को वह एकतरफा प्यार करता था उसका पति संजीव कुमार उसे शक की नजर से देखता था। बार-बार इसे लेकर संजीव उसे समझाने आता था। बदले की आग में उसने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी विकास शादीशुदा है और उसकी गलत नजर मृतक संजीव की पत्नी पर थी। 


प्रॉपर्टी डीलर संजीव की पत्नी को पाने के लिए उसने ऐसा किया। इससे पहले भी उसने संजीव पर जानलेवा हमला किया था। लेकिन उस वक्त पता नहीं चल सका कि किसने हमला किया। जिसके बाद वह लगातार संजीव को रास्ते से हटाने में लगा हुआ था और आखिरकार 24 फरवरी को उसने गोली मारकर उनकी और उनके एक साथी राजेश की हत्या कर दी। अब इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता